महाराष्ट्र : अमरावती में नदी में नाव पलटने से 11 की मौत, 8 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Summary :

महाराष्ट्र के अमरावती में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। मंगलवार को वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है और अभी भी 8 लोग लापता हैं।

महाराष्ट्र के अमरावती में एक बड़ा हादसा हुआ हैं। मंगलवार को वर्धा नदी में नाव पलटने से 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है और अभी भी 8 लोग लापता हैं। लोगों की तलाश अभी जारी हैं।  गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दलों ने अब तक तीन शव नदी से निकाले हैं जिनमें एक नाबालिग बच्ची का है।
उन्होंने बताया कि घटना हतराना गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे घटी जब 11 लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गयी।अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाव इतने सारे लोगों का बोझ नहीं सह सकी।बताया जा रहा हैं किनाव में बैठे लोग एक पर्यटन स्थल को देखने आए हुए थे।  हादसा होनेके बाद पुलिस दल और स्थानीय विधायकदेवेंद्र घटना स्थल पर पहुंचे। 

Desk Team