महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते के कई इलाकों में बाढ़ तो कहीं बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। कोल्हापुर जिले में बाढ़ में फंसी एक बस से 11 लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। बस गुरुवार देर रात कर्नाटक से कोल्हापुर आ रही थी। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर के पंजीरे गांव में तड़के ढाई बजे की यह घटना है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी के कर्मियों के रोकने के बावजूद बस चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि बस को लेकर वह पुल पर पहुंच गया। उन्होंने बताया कि चिकोडी नदी पर बने इस पुल पर से पानी बह रहा था।
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण भूस्खलन से तबाही, मलबे में दबने से 30 से अधिक लोगों की मौत
पुलिस ने बताया, ‘‘लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नासिक जाने वाली बस को पुल पर पहंचने से पहले रोका। हालांकि, चालक ने उनकी बात नहीं सुनी और पुल पर पहुंच गया, लेकिन पुलिसकर्मी बस की ओर दौड़े और उसमें सवार सभी 11 लोगों को बाहर निकाल लिया।’’
उन्होंने बताया कि पानी का बहाव बेहद तेज था जिस कारण बस नदी में गिर गयी और तेज बहाव में बह गई। कोल्हापुर के अभिभावक मंत्री सतेज पाटिल ने कहा है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



