झारखंड के हजारीबाग जिले में चौपारण थानाक्षेत्र के चाइकला गांव में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में रास्ते पर नाली का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ जिसमें पांच पुलिसकर्मियों समेत12 लोग घायल हो गये।
एक ही परिवार के दो पक्षों में नाली का पानी रास्ते पर बहाने को लेकर विवाद
हजारीबाग में बरही के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी नज़ीर अख्तर ने यहां बताया कि गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में नाली का पानी रास्ते पर बहाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा।
पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच प्रारंभ
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन दोनों पक्ष इतने उग्र थे कि उन्होंने पुलिस पर भी पत्थर बरसाये जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये।
अख्तर ने बताया कि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह हिंसा पर नियंत्रण पाया और दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी।
उन्होंने बताया कि हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत दर्जन भर लोग घायल हुए हैं जिन्हें चौपारण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच प्रारंभ कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



