महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 133 नये मामले आये सामने

Summary :

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के 133 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,009 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के 133 नए मामले सामने आये जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,009 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
राज्य में अब तक 439 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई
अधिकारियों ने कहा कि राज्य में अब तक 439 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के नए मामलों में, पुणे शहर से 118, पड़ोसी पिंपरी-चिंचवाड़ से आठ, पुणे ग्रामीण से तीन, वसई-विरार से दो और अहमदनगर और मुंबई से एक-एक मामले सामने आए हैं।
मुंबई में राज्य में अब तक सबसे अधिक 566 ओमीक्रोन मामले आये सामने 
मुंबई में राज्य में अब तक सबसे अधिक 566 ओमीक्रोन मामले सामने आये हैं, इसके बाद पुणे शहर में 201 मामले सामने आये हैं।

Shera Rajput