इंदौर में कोविड-19 से अब तक 149 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों की संख्या हुई 3687

Summary :

इंदौर जिले में 54 नए मामले आने के बाद इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 3687 तक जा पहुंची है, जबकि अभी तक 149 लोगों की मौत हो गयी है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के इंदौर जिले में कोरोना का सबसे अधिक कहर देखा जा रहा है। इस बीच जिले में 54 नए मामले आने के बाद इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 3687 तक जा पहुंची है, जबकि अभी तक 149 लोगों की मौत हो गयी है। अब तक कुल 2243 संक्रमित व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने बुलेटिन जारी कर बताया कि कल जांचे गए सैंपल में से 1918 असंक्रमित और 54 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि 1802 नये सैम्पल जांच के लिये प्राप्त किये गये हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अब तक कुल 41692 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिनमें से कुल 3687 संक्रमित पाये गये हैं। इस बीच कल एक 50 वर्षीय महिला तथा 42 और दो 44 वर्षीय पुरुषों समेत चार की मौत दर्ज होने के पश्चात मृतकों की संख्या 149 तक जा पहुंची है।

‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर PM मोदी का खास सन्देश, कहा- जैव विविधता को संरक्षित रखने का संकल्प दोहराएं

उन्होंने बताया कि कल 59 संक्रमित रोगियों के अस्पताल से छूटने के बाद अब तक कुल 2243 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद वर्तमान में अस्पताल में उपचारररत रोगियों की संख्या 1295 है। डॉ शर्मा ने बताया कि इसके अलावा 113 संदेहियों को क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 3919 संदेहियों को स्वस्थ पाए जाने पर क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Desk Team