मौलवी पर 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Summary :

केरल में मंगलवार को एक मौलवी पर 15 साल की एक लड़की का उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम : केरल में मंगलवार को एक मौलवी पर 15 साल की एक लड़की का उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वीथुरा के थलीकोड की एक ग्रामीण मस्जिद में सेवा दे रहे मौलवी शफीक अल कासिमी को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पद से हटा दिया गया है।

राजस्थान : गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, गुर्जर आरक्षण के लिए विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

मस्जिद समिति की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मौलवी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बयान के अनुसार वह 15 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

यह घटना उस समय प्रकाश में आयी जब स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने मौलवी को लड़की के साथ जंगल में देखा और पूछताछ की।

Desk Team