आंध्र प्रदेश में नौका पलटने से 18 की मौत, जांच के लिए बनी कमिटी

Summary :

NULL

विजयवाड़ा:  आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रविवार को एक नाव के पलटने के कारण 18 लोगों की मौत हो गयी और सैंकड़ों लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। कृष्‍णा जिला कलेक्‍टर बी लक्ष्‍मी कांतम ने सोमवार को बताया, ‘लापता लोगों की तलाश जारी है। सरकार ने इस घटना में जांच के लिए सीनियर कमिटी को नियुक्‍त किया है। पुलिस ने भी 4-5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

स्थानीय निवासियों की मदद से कुल 15 लोगों को बचा लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों ने गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन सूर्यास्त हो जाने के बाद बचाव अभियान रोक देना पड़ा। दुर्घटना शाम लगभग 5.20 बजे उस समय घटी, जब पर्यटक धार्मिक अनुष्ठान के लिए पवित्र संगम आ रहे थे। इनमें से अधिकांश प्रकाशम जिले के अंगोले कस्बे के थे।

दुर्घटना में जिंदा बचे लोगों ने कहा कि उन्हें निजी नौका पर इसलिए सवार होना पड़ा, क्योंकि पर्यटन विभाग की नौका उपलब्ध नहीं थी। पर्यटन मंत्री अखिला प्रिया ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुर्घटना पर आश्चर्य व्यक्त किया और पुलिस महानिदेशक संबाशिवा राव को घटनास्थल पर पहुंचने तथा बचाव अभियान की निगरानी करने का आदेश दिया।

PM मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किये गये ट्वीट किया कि, कृष्णा नदी में नाव डूबने की घटना बेहद दुखद है, मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गये लोगों के परिवार के साथ है। आंध्र प्रदेश सरकार और एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटे हुए हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल आसियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपीन गये हुए हैं।

 

 

Desk Team