इंदौर में कोरोना वायरस ला प्रकोप जारी है। यहा मरीजों की संक्रमितों की संख्या रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के पिछले 24 घंटों के दौरान 184 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से यहाँ संक्रमित रोगियों की संख्या 8343 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है कि अब तक 5851 रोगियों के डिस्चार्ज किये जाने के बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 2162 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल एक लाख इक्कयावन हजार सात सौ पंचावनवे (151795) जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, इनमें कल जांचे गये 2261 सैम्पल भी शामिल हैं। कुल जांचे सैम्पलों में से अब तक कुल 8343 संक्रमित पाये गये हैं। जबकि कल दो की मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या 330 तक जा पहुंची है।
केरल विमान हादसा : एअर इंडिया एक्सप्रेस का एलान- कोझिकोड तक तीन राहत उड़ानों का किया गया प्रबंध
उधर राहत की खबर है कि कल 80 संक्रमित रोगियों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने के बाद एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या 2162 जा पहुंची है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5512 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



