कोरोना वायरस : पिछले 24 घंटे में 61 हजार 537 नए मामलों की पुष्टि, 933 लोगों ने गंवाई जान

Summary :

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार अब तक कोरोना वायरस के 14,27,005 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 68.32 प्रतिशत हो गई है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में लगातार तेज है। देश में हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। तमाम सावधानियों के बावजूद इस खतरनाक वायरस का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 61,537 नए मामले आने के साथ ही शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20,88,611 पर पहुंच गई है जबकि 933 और लोगों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 42,518 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार अब तक कोरोना वायरस के 14,27,005 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़कर 68.32 प्रतिशत हो गई है। उसने बताया कि देश में अब भी 6,19,088 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 29.64 प्रतिशत है। एक दिन में वैश्विक महामारी के 61,537 नए मामले आने से संक्रमण के मामले 20,88,611 पर पहुंच गए हैं।
यह लगातार 10वां दिन है जब कोविड-19 के एक दिन में 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शुक्रवार को 5,98,778 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,33,87,171 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की जा चुकी है।

केरल विमान हादसा : एअर इंडिया एक्सप्रेस का एलान- कोझिकोड तक तीन राहत उड़ानों का किया गया प्रबंध

Desk Team