देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,875 नए मामले सामने आए और 23 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38,716 है और अब तक 349 लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है।
बृहस्पतिवार को 1,372 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसके साथ ही राज्य में अब तक 20,705 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण के नए 1,800 से ज्यादा मामलों में 1,407 चेन्नई और उसके पड़ोसी क्षेत्र चेंगलपेट से है। वहीं 26 लोग ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं और 10 विदेश से लौटे हैं।
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 38,716 है जिसमें से चेन्नई मे ही सिर्फ 27,398 लोग संक्रमित हैं। मृतकों में से 20 लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वहीं तीन को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। राज्य में 17,659 लोगों का उपचार चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



