पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहम्मद खुबराम तथा गुलाब शेख है। पुलिस ने हत्या के पीछे की वजह को आपसी रंजिश बताया है। मामले की जांच राज्य सरकार ने अपराध जांच विभाग को सौंपी है, जबकि बीजेपी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है।
दरअसल, रविवार को बीटी रोड पर मनीष शुक्ला को पीठ और शरीर के ऊपरी हिस्से में कई बार गोली मारी गई। उन्हें तुरंत ईएम बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने मास्क और हेलमेट लगा रखा था।
हमले के दौरान शुक्ला को बचाने के प्रयास में दो अन्य बीजेपी कार्यकतार्ओं को भी गोली लगी है। मामले में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य पुलिस को तलब किया है। वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सीबीआई जांच की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



