केरल में रविवार को ट्रैनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। रूटीन ट्रेनिंग के दौरान एक ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। कोच्चि के नेवल एयर स्टेशन के पास ये दुर्घटना हुई है। नौसेना ने हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। ग्लाइडर सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे का शिकार हो गया। जिस जगह हादसा हुआ उस समय कई लोग मॉर्निग वॉक कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि ग्लाइडर में सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेट्टी ऑफिसर सुनील कुमार को आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि दक्षिणी नौसेना कमान ने इस हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



