पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 20,377 नए मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में महामारी के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 10,53,117 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।
इसमें कहा गया कि राज्य में महामारी से 135 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 12,728 हो गई है।
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 19,231 लोगों ने महामारी को मात दी है जिससे राज्य में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 9,11,705 हो गई है।
राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 1,28,684 है।


Download Android App
Download iOS App



