हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में भारी बारिश की वजह से 205 पर्यटक फंस गए थे, जिन्हे बाद में भारतीय सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद सेना ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तथा उनके भोजन और रहने की व्यवस्था की।
एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी शिमला से करीब 430 किलोमीटर दूर, पूह से काजा की यात्रा कर रहे करीब 205 लोग सोमवार शाम को लाहौल-स्पीति में फंस गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक है। डोगरा स्काउट्स के कर्नल नितिन मित्तल ने अधिकारिक बयान में बताया कि 205 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुमदोह में बने सेना के शिविर में सभी लोगाों को रखा गया है, तथा उनके लिए भोजन और रहने के साथ-साथ चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था कर दी गयी है।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण वाहन चालकों को आगे न जाने की सलाह दी गई है। 3,875 मीटर की ऊंचाई पर एक उच्च पर्वतीय दर्रा, मुख्य रूप से मलिंग नाला के पास सड़क संपर्क फिर से खुलने के साथ पर्यटक मंगलवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।


Download Android App
Download iOS App



