लोहरदगा हिंसा मामले में 21 गिरफ्तार, कर्फ्यू में ढील

Summary :

लोहरदगा (झारखंड) : झारखंड के लोहरदगा में सीएए समर्थक रैली में 23 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लोहरदगा (झारखंड) :  झारखंड के लोहरदगा में सीएए समर्थक रैली में 23 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रशासन ने लोहरदगा जिले में कर्फ्यू भी लगा दिया था हालांकि दिन में कर्फ्यू में दो चरणों में चार घंटे की ढील दी गयी थी ताकि लोग ज़रूरी चीज़े खरीद लें।
कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ढील दी गई और फिर दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक रियायत दी गई। सुरक्षा बलों ने लोहरदगा शहर में फ्लैग मार्च भी किया। 
लोहरदगा शहर में सीएए समर्थक रैली के दौरान झड़प के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 
आईजी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में 21 लोगों की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच कर रही है। 
सिंह ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में शांति बैठकें आयोजित की गईं और जिला स्तर पर भी इसी तरह की बैठक होंगी। 

Shera Rajput