पटना : बिहार भाजपा ने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बुधवार को कहा कि जदयू ने उन्हें पार्टी से निकाल कर अच्छा काम किया है। बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने प्रशांत पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘प्रशांत किशोर को झूठ और प्रोपोगंडा फैलाने के लिए ‘पीएचडी इन मार्केटिंग, प्रोपेगंडा ऐंड थेथरोलॉजी’ की मानद उपाधि मिलनी चाहिए।’’
निखिल ने कहा,‘‘ प्रशांत ने जिस तरीके से भाजपा के शीर्षस्थ नेता और माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी पर टिप्पणी की और अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी पर हमला किया है, उसके लिए उन्हें कतई माफ़ी नहीं मिलेगी। अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल उठाने वाले बड़बोले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी ने बाहर निकाल कर अच्छा किया है।’’ निखिल ने उन पर प्रहार करते हुए कहा कि ये टुकड़े-टुकड़े गैंग और उनके समर्थकों के पक्ष में दुकान सजाने और बाजार बनाने के लिए स्वतंत्र हैं।


Download Android App
Download iOS App



