चुनाव आयोग ने प्रतिद्वंद्वी दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ असत्यापित आरोप लगाकर पहली नज़र में आदर्श संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
आयोग ने सिंह से 31 जनवरी की दोपहर तक जवाब देने को कहा है।
चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने प्रिंट मीडिया में विज्ञापन जारी कर उसके खिलाफ झूठे, निराधार और अपुष्ट आरोप लगाए हैं।
नोटिस में कहा गया है, “ आयोग का पहली नजर में यह विचार है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस विज्ञापन के जरिए आदर्श आचार संहिता के प्रावधान का उल्लंघन किया है।”
चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर फैसला होने तक विज्ञापन प्रकाशित करने के खिलाफ भाजपा को आगाह किया।
नोटिस में विज्ञापन को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि “15 साल कांग्रेस की लूट।”


Download Android App
Download iOS App



