पश्चिम बंगाल में कोरोना के 2752 नए मामले आये सामने, 54 लोगों की मौत

Summary :

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 54 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,785 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गई।

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 54 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,785 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दी गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 2,752 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,984 हो गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में वर्तमान में 23,315 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटे में 2,066 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार से राज्य में 22,321 नमूनों की जांच की गई है।

Desk Team