पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। संक्रमितों का आंकड़़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,196 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों को आंकड़ा बढ़कर 2,37,869 तक पहुंच गई है। वहीं, 62 और लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,606 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार से 3,014 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे ठीक होने की दर सुधर कर 87.46 प्रतिशत हो गई है। विभाग ने कहा कि वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,221 है। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 43,432 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,32,518 तक पहुंच गया है और 91,149 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 46,74,987 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



