छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 3,336 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह राज्य में एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक समाने आए कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 67,327 हो गई है। राज्य में सोमवार को 954 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। वहीं, इस अवधि में 18 संक्रमितों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 3,336 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 756, दुर्ग से 424, राजनांदगांव से 327, बिलासपुर से 308, रायगढ़ से 213, जांजगीर-चांपा से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से 86, धमतरी से 81, महासमुंद से 79, बालोद से 72, सूरजपुर से 69, दंतेवाड़ा से 55, कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर से 47, बलौदाबाजार से 43, कोण्डागांव से 37, बेमेतरा से 35, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 33, कोरबा से 26, नारायणपुर से 24, कांकेर से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर से 17, बलरामपुर से आठ, सुकमा से चार तथा अन्यराज्य से छह मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 8,06,045 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 63,991 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 31,931 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 31,505 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 573 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 22,606 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 268 लोगों की मौत हुई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48,46,427 तक पहुंच गई है और 79,722 लोग की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 37,80,107 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



