असम सरकार ने साल 2016 से 2020 के बीच राज्य में 3,400 हेक्टेयर से अधिक वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। पर्यावरण एवं वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस साल अप्रैल से 23 जून के बीच 915.05 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।
मंत्री सुकलाबैद्य ने बताया कि वन विभाग ने 2016 से 2020 के बीच संरक्षित वन क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों और अन्य संरक्षित इलाकों से 2,960 अवैध ढांचों को नष्ट किया और 194 लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि कार्बी आंगलोंग पश्चिमी संभाग में 615 हेक्टेयर, लोअर असम क्षेत्र में 185.5 हेक्टेयर, कार्बी आंगलोंग पूर्वी संभाग में 50 हेक्टेयर, कोकराझार के हाल्तुगांव इलाके में 40 हेक्टेयर, ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में 22 हेक्टेयर और अपर असम क्षेत्र में 2.5 हेक्टेयर जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने संरक्षित इलाकों में अतिक्रमण को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’


Download Android App
Download iOS App



