पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में लॉकडाउन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों को रविवार को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय उत्तर बंगाल में कोविड-19 से बढ़ते मौत के मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार के कदमों में कथित खामी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। विधायकों को तब पकड़ा गया जब वे सफदर हाश्मी चौक पर धरने पर बैठे थे। विधायकों ने दावा किया कि उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन किया तथा घटनास्थल पर कोई भीड़ एकत्रित नहीं हुई। उन पर निशाना साधते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता गौतम ने कहा कि भाजपा विधायकों ने लॉकडाउन के बीच धरना देकर क्षेत्र के लोगों के साथ ‘‘धोखा’’ किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को भाजपा नेताओं का असली चेहरा देखने दीजिए, जिन्हें जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने की परवाह नहीं है। वे केवल संकट की स्थिति का राजनीतिकरण करने में यकीन रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।


Download Android App
Download iOS App



