कोरोना महामारी के काल में उत्तर प्रदेश में लागू लॉकडाउन के बीच प्रदेश में प्रतिबंद जारी हैं। ऐसे में बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि जसपुरा थाना के एक गांव में चार साल की बच्ची शनिवार की रात घर के बाहर सो रही थी, तभी पड़ोसी युवक उमेश (22) उसे उठाकर पेड़ के नीचे ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी युवक उसे घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



