युवती के अपहरण के मामले में BJP नेता समेत 3 गिरफ्तार

Summary :

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से अपनी बेटी के अपहरण के मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से अपनी बेटी के अपहरण के मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा के स्थानीय नेता सुप्रभात बटबयाल की बेटी को बृहस्पतिवार को बंदूक के दम पर अगवा कर लिया गया था। उसे पड़ोस के उत्तर दिनाजपुर जिले से ‘मुक्त’ कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय युवती का पता लगाने के लिए बीरभूम पुलिस ने उत्तर दिनाजपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। रविवार सुबह युवती के डलखोला इलाके में होने का पता चला।

कश्मीरियों को ‘निष्कासित’ कर किसके उद्देश्य पूरे किए जा रहे हैं : उमर अब्दुल्ला

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ सुराग मिले जिनके आधार पर बटबयाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। सुराग इंगित करते हैं कि उन्होंने अपहरण की इस घटना में भूमिका निभाई है।

बीरभूम के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने कहा, ‘‘ हमने लड़की को डलखोला से आज सुबह मुक्त करा लिया। वह ठीक है और हम उससे बात कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि असल में क्या हुआ था। हमने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया है क्योंकि ऐसा लगता है कि अपहरण की घटना में उसकी भूमिका है।’’

उनसे अपहरण कराने की मंशा के बारे में पूछा गया तो सिंह ने कहा, ‘‘ इसके दो पहलू हैं। एक पारिवारिक समस्या और राजनीतिक फायदा लेना भी इसका एक कारण हो सकता है। हम तीनों से पूछताछ कर रहे हैं।’’

Desk Team