नैनीताल : करोड़ों के एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले के 35 आरोपी किसान अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं, जबकि इनमें से 12 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी हो चुके हैं। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं का मानना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो जाए तो न केवल गवाहों के लिए सुविधा होती, बल्कि सुनवाई में भी तेजी आती।
ऊधमसिंह नगर के एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में ऊधमसिंह नगर के तत्कालीन एडीएम (वित्त) प्रताप शाह ने 10 मार्च 2017 को पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद जांच के लिए शासन स्तर पर एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने इस घोटाले में पीसीएस अधिकारी, राजस्व कर्मियों एवं किसानों समेत 27 लोगों को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके अब भी इस घोटाले में नामजद 35 आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
बताया जाता है कि फरार आरोपियों में से आधा दर्जन से अधिक आरोपी तो गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग चुके हैं, जबकि 18 आरोपी अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। एनएच भूमि घोटाले मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण राजीव कुमार खुल्बे की कोर्ट से 24 आरोपियों के खिलाफ उन पर लगे आरोपों के आधार पर चार्ज फ्रेम करने की कार्रवाई हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



