हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह चार बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मंडी के पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था।
उन्होंने बताया कि निकटवर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मंडी समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्से उच्च भूकंपीय संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं और क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके अकसर महसूस होते हैं।


Download Android App
Download iOS App



