पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।
ईडी ने हाफिज सईद से जुड़े आतंक वित्तपोषण मामले में 73.12 लाख रुपए की सम्पत्ति कुर्क की
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा, “संघ सरकार को यह आदेश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव 2368 (2017) का पूर्ण रूप से पालन होगा।” सरकार ने अधिकारियों को अधिसूचना के आधार पर जैश सरगना के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



