छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार की रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने राजनांदगांव के पारधोनी गांव में चार आतंकियों को मार गिराया। जिनमें दो महिला और दो पुरुष हैं।जबकि सब-इंस्पेक्टर श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए। एएसपी ने बताया कि इनपुट मिलने पर देर शाम पुलिस की टीम जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

एक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार नक्सलियों के शव और 1 एके -47 राइफल, 1 एसएलआर हथियार और दो .315 बोर राइफल बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ आतंकियों से मानपुर पुलिस थाना सीमा के तहत पारधोनी गांव के पास हुई। नक्सलियों पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि 12 जुलाई 2009 मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा में प्रदेश सबसे बड़े नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे समेत 29 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



