कोरोना संकट के बीच बहरीन में फंसे 177 भारतीय नागरिकों एक विशेष विमान शुक्रवार रात 11.30 बजे लेकर कोचीन एयरपोर्ट पर पहुंचा। बहरीन से आई पहली फ्लाइट में कर्नाटक और तमिलनाडु के चार-चार यात्री सवार थे, जबकि बाकी बचे अन्य यात्री केरल के दूसरे जिलों से संबंधित हैं।
बहरीन से आए यात्रियों की वहां कोविड-19 संक्रमण को लेकर जांच नहीं हुई थी, इसलिए यहां हवाईअड्डे पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रियों के आते ही सबसे पहले थर्मल स्कैनर के माध्यम से जांच हुई। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य सहायता डेस्क के पास भेजा गया। यहां उन्हें इस बात की सूचना दी गई कि कैसे वे खुद से कुछ समय के लिए क्वारंटाइन के नियमों का पालन करेंगे।
कोविड-19 : देश में अब तक 1981 लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार के करीब
प्रोटोकॉल के अनुसार लक्षण वाले लोगों को तुरंत एक अलग क्षेत्र में ले जाया गया और प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद उन्हें नजदीकी राजकीय अस्पताल में भेजा गया। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अपने घर पर ही क्वारंटाइन होने की अनुमति है। इसलिए उन्हें टैक्सी या उनके खुद के वाहनों में घर भेजा गया। सभी यात्रियों के सामान को उन्हें सौंपने से पहले अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया। अन्य जिलों के यात्रियों को राज्य सड़क परिवहन की बसों के माध्यम से उनके संबंधित जिलों में भेजा गया है, जहां सभी को राज्य के कोरोना केयर सेंटर्स में 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा।


Download Android App
Download iOS App



