छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 16 वर्षीय एक लड़के और उसके आठ साल के छोटे भाई की मौत आम के एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से शनिवार को हो गई।
यह घटना बलरामपुर जिले के धंधापुर-शिवपुर गांव में हुई। ये दोनों भाई आम तोड़ने गए थे लेकिन उसी दौरान यह दुख भरी घटना हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
वहीं एक अन्य घटना में 17 वर्षीय एक किशोरी और उसके 18 वर्षीय रिश्तेदार की मौत हो गई। शयांग पुलिस थाना हाउस के अधिकारी निलाधर राठौड़ ने बताया कि ये दोनों किशोरी अपने घर के बाहर एक खेत में नहा रही थी।


Download Android App
Download iOS App



