संयुक्त अरब अमीरात के एक लोकप्रिय समुद्री तट पर परिवार के साथ सैर के लिए गए 40 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई। बेंगलुरू के रहने वाले जॉन प्रीतम पॉल अपने तीन बच्चों और रिश्तेदारों के साथ जुमैरा तट पर गए थे।
पॉल की पत्नी ने कहा, ‘‘वहां से निकलने से ठीक पहले वह (पॉल) समुद्र में उतरे। कुछ ही मिनटों बाद परिवार ने उनके शरीर को पानी पर तैरते देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी नहीं जानती कि यह कैसे हुआ। वह बहुत अच्छे तैराक थे।’’
पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद डूबने से उनकी मौत हुई। पॉल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रेडियो स्टेशन, गिली एफएम में सेल्स हेड के रूप में काम करते थे। वह 14 साल से अधिक समय से इस देश में रह रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



