केरल में असम के प्रवासी मजदूर ने 42 वर्षीय महिला की कथित तौर पर बलात्कार के बाद पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात एक बजे हुई घटना के संबंध में उमर अली (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार एक मजदूर ने आज सुबह शहर में एक होटल के निकट खून में लथपथ नग्न महिला का शव देखा। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से बलात्कार किया और इसके बाद फावड़े से लगातार उसके चेहरे और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना पेरुम्बवूर में हुई। महिला कुरुप्पमपाड़ी की निवासी थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने नजदीकी इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस ने दूसरे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर ली।


Download Android App
Download iOS App



