तमिलनाडु में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,870 नए केस सामने आए हैं और 61 मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,57,697 हो गई और मृतकों की संख्या 7,748 पर पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के लगभग चार लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के नए मामलों में चेन्नई से 965 और चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर से कुल 689 मामले सामने आए। राज्य में अब तक कोविड-19 के 3,98,366 मरीज ठीक हो चुके हैं और 51,583 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बताते चले कि देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 40,23,179 तक पहुंच गया है और 69,561 लोग की मौत हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस से अब तक 31,07,223 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



