कर्नाटक में तुमकुरु के पास बुधवार सुबह एक बस पलटने से उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गयी और 15 से अधिक घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि बस के तेज रफ्तार में होने के कारण चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
हादसे में 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 15 से अधिक घायल हो गये। सभी घायलों को तुमकुर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजिनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि हताहतों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



