महाराष्ट्र के पालघर में सेल्फी लेना पड़ा भारी, झरने में डूबने से हुई 5 की मौत

Summary :

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना गुरुवार को दोपहर में हुई। 13 लोगों का एक समूह जवहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित झरना देखने गया था।

महाराष्ट्र के पालघर में सेल्फी लेने का ट्रैंड 5 लोगों पर भारी पड़ गया। पालघर के जव्हार के अंबिका चौक इलाके में रहने वाले 13 लोग गुरुवार को कालमांडवी झरने में नहाने गए थे। इस दौरान सेल्फी लेने के लिए झरने की गहराई में उतरे 2 लोग डूबने लगे, उनको बचाने के चक्कर में 3 अन्य की भी मौत हो गई।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना गुरुवार को दोपहर में हुई। 13 लोगों का एक समूह जवहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित झरना देखने गया था। उन्होंने बताया कि दो लोग सेल्फी लेने के लिए झरने की गहराई में उतर गए, जिसके बाद वह डूबने लग गए, वहीं तीन अन्य उन्हें बचाने की कोशिश में डूब गए। 
कुल पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा बचाव बल के एक दल ने शाम में शवों को बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Desk Team