लद्दाख में चीन के कब्जे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि लद्दाखवासियों का कहना है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय जमीन हड़प ली है।
वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘लद्दाखवासी कहते हैं कि चीन ने हमारी जमीन ले ली है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसी ने हमारी जमीन नहीं ली है। निश्चित तौर पर कोई तो झूठ बोल रहा है।’’ वीडियो में कई लोग कह रहे हैं कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में घुस गए हैं।
Ladakhis say:
China took our land.PM says:
Nobody took our land.Obviously, someone is lying. pic.twitter.com/kWNQQhjlY7
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2020
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर उस दिन निशाना साधा है जब मोदी लद्दाख दौरे पर पहुंचे हैं। पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को अचानक लेह पहुंचे। यहां उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा, विस्तारवाद का युग खत्म हो चुका है। अब विकासवाद का समय आ गया है। तेजी से बदलते हुए समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है। विकासवाद के लिए अवसर है और विकासवाद ही भविष्य का आधार है। इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो हार गई हैं या उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



