आंध्र प्रदेश में वैश्विक महामारी के पिछले 24 घंटे में 56 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 813 गयी है। ताजा कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वायरस से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस अवधि में 5,757 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,701 संक्रमणरहित निकले।
अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर अंधाधुंध पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल
संक्रमण से राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई।बुलेटिन में नए मरीजों के बारे में और कुछ जानकारी नहीं दी गई लेकिन कमांड कंट्रोल सेंटर के सूत्रों की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में आए थे। गुंटूर में बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ यहां संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई। राज्य में 120 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 669 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



