देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस घातक बीमारी की रोकथाम के लिए पुरे देश में 3 मई लॉकडाउन तक जारी है इस बीच कोविड-19 के ममलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है, संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं, पुडुचेरी सरकार ने बुधवार को कहा है कि मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और सांसद यहां विधानसभा परिसर में 23 अप्रैल को कोरोना वायरस के लिए जांच करायेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री मल्लादी कृष्ण राव ने यहां बताया कि यह चिकित्सा जांच बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से पूर्वान्ह्र 11 बजे तक होगी और जांच रिपोर्ट 25 अप्रैल तक आयेंगी।जनप्रतिनिधियों के लिए इस तरह की जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे विभिन्न स्थानों पर यह पता लगाने के लिए घूम रहे हैं कि क्या सामाजिक दूरी का जनता द्वारा पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कल रात कोरोना वायरस की जांच के लिए केन्द्र से प्राप्त हुई रैपिड टेस्ट किट के उपयोग पर रोक लगाई है।
अलीगढ़ में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर अंधाधुंध पथराव, एक पुलिसकर्मी घायल
राव ने कहा, ‘‘हम किट के इस्तेमाल पर केन्द्र से मंजूरी मिलने के बाद कदम उठायेंगे।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हम अभी नियमों में कोई छूट नहीं देंगे क्योंकि हमें लॉकडाउन समाप्त होने के लिए शेष बचे लगभग दस दिन तक इंतजार करना होगा।’’


Download Android App
Download iOS App



