गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 2,54,314 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,357 हो गई।
एक बयान के मुताबिक दिन में 737 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,42,901 हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमण से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 95.51 प्रतिशत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



