देश भर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 580 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों का आंकड़ा 30,000 पार कर गया तथा संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हो गयी।
इसके पहले 21 जून को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 580 नए मामले सामने आए थे। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 30,158 हो गयी। इसी अवधि में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1772 हो गयी है।
विज्ञप्ति के मुताबिक विभिन्न अस्पतालों से 532 लोगों को छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 22,038 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के वर्तमान में 6348 मामले हैं। कुल 3,51,179 लोगों की जांच की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



