कर्नाटक में कोरोना का कहर जारी है। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 6,257 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1.88 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 56 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,88,611 हो गयी है। इस दौरान 6,473 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या एक लाख को पार कर 1,05,599 हो गयी है। यानी स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 55.98 फीसदी पहुंच गयी है।
इसी अवधि में 86 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,398 हो गयी है। राहत की एक और बात यह है कि राज्य में सक्रिय मामलों में 302 मरीजों की कमी आयी है। आज राज्य में सक्रिय मामले घटकर 79,606 रह गये जो सोमवार को 79,908 रहे थे। गौरतलब है कि कर्नाटक संक्रमण के मामले में पूरे देश में चौथे स्थान पर है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबकि, संक्रमितों का आंकड़ा 22,68,675 तक पहुंच गया है और 45,257 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 15,83,489 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



