महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन फैक्ट्री में शनिवार सुबह कई सिलेंडर फटने से करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। वही, घटना में 43 लोग घायल हो गए है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव स्थित फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर घटना के वक्त मौजूद थे। हादसा सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ।
शिरपुर पुलिस थाना अधिकारी ने कहा, “फैक्ट्री में कई सिलेंडर फट गए। पुलिस और बचाव दल अभी तक कम से कम 6 शव बरामद कर चुके हैं। बचाव कार्य अभी जारी है।” अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही, पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग के कई दल बचाव कार्य में जुटे हैं।


Download Android App
Download iOS App



