Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर में खेत में गेहूं की कटाई के बीच खेल रहा छह साल का मयंक खुले पड़े बोरवेल में जा गिरा। मयंक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
Highlights:
- मध्य प्रदेश के रीवा में 6 साल का मासूम बोरवेल में गिरा
- मयंक मनिका गांव में खेत में खेल रहा था
- बच्चा लगभग 60 फुट की गहराई पर
मयंक मनिका गांव में खेत में खेल रहा था
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को मयंक मनिका गांव में खेत में खेल रहा था। उसके परिजन गेहूं की कटाई में लगे थे, तभी वह खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव दल पहुंच गए हैं। बोरवेल के समानांतर जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा जा रहा है।
बच्चा लगभग 60 फुट की गहराई पर
बच्चा लगभग 60 फुट की गहराई पर है और उसके समानांतर अब तक लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा खोदा जा चुका है। इसके साथ ही बच्चे तक ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है और उसकी हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



