कजाकिस्तान की सीमा से लगे रूस के क्षेत्र में करीब 12 हजार मकान जलमग्न

कजाकिस्तान की सीमा से लगे रूस के क्षेत्र में करीब 12 हजार मकान जलमग्न

Russia bordering Kazakhstan

Russia Bordering Kazakhstan: कजाकिस्तान की सीमा से लगे रूसी क्षेत्र में लगभग 12,000 मकान जलमग्न हो गए हैं क्योंकि यूराल नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • कजाकिस्तान की सीमा से लगे रूस के क्षेत्र में करीब 12 हजार मकान जलमग्न
  • पिछले सप्ताह बढ़ते पानी के दबाव के चलते नदी का बांध टूटा
  • 16 राज्य चिकित्सा इकाइयां भी जलमग्न हो गई- व्लादिमीर पुतिन

पिछले सप्ताह बढ़ते पानी के दबाव के चलते नदी का बांध टूटा

पिछले सप्ताह बढ़ते पानी के दबाव के कारण नदी पर एक बांध के टूटने के बाद मॉस्को की राजधानी से लगभग 1,200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित ऑरेनबर्ग क्षेत्र में बाढ़ के कारण हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा था। स्थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

16 राज्य चिकित्सा इकाइयां भी जलमग्न हो गई- व्लादिमीर पुतिन

ऑरेनबर्ग के गवर्नर डेनिस पास्लर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुल 11,972 मकानों के साथ ही 16 राज्य चिकित्सा इकाइयां भी जलमग्न हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, 3,600 मकान आसन्न बाढ़ के खतरे में हैं क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इन मकानों में लगभग 20,000 लोग रहते हैं।

राजधानी ऑरेनबर्ग शहर में स्थिति सबसे गंभीर

पास्लर ने कहा कि क्षेत्र की प्रशासनिक राजधानी ऑरेनबर्ग शहर में स्थिति सबसे गंभीर है, जहां यूराल नदी का जलस्तर 10.87 मीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 7,800 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से कुल 40 अरब रूबल से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।