झारखंड में बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में काली मंदिर के पास एक वाहन से 60 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान वाहन से शराब की बड़ खेप बरामद की गयी। इस सिलसिले में चालक और सिवनडीह निवासी अंजार अहमद को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने बताया कि वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है और उसके खिलाफ भी मुकदमा दायर किया जायगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
60 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



