झारखंड में छठे चरण की चार लोकसभा क्षेत्र जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह और सिंहभूम में आज करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 67 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर दिया। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इन चार सीटों पर करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।
इस दौरान सिंहभूम में सबसे अधिक 67.79 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, धनबाद में मतदान का प्रतिशत कम रहा। यहां के 59.60 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाले।
इसके बाद जमशेदपुर में 66.44 प्रतिशत और गिरिडीह में 65.93 प्रतिशत वोट पड़। वहीं, सोलहवें लोकसभा चुनाव (2014) में गिरिडीह में 64.25 प्रतिशत, धनबाद में 60.53 प्रतिशत, जमशेदपुर में 66.33 प्रतिशत और सिंहभूम में 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।


Download Android App
Download iOS App



