कर्नाटक में एक दिन में कोविड-19 के 7,955 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 46 मौतें हुईं। इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.48 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,813 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
शुक्रवार को सामने आए 7,955 ताजा मामलों में से 5,576 मामले अकेले बेंगलुरु शहरी के हैं। दिन भर में स्वस्थ हुए 3,220 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 10,48,085 हैं, जिनमें 9,77,169 लोग ठीक हो चुके हैं और 12,813 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब 58,084 मरीजों का इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



