छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र के शेरपार सीतागोटा के जंगल में आज सुबह पुलिस ने एक मुठभेड में सात नक्सलियों को मार गिराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने बताया कि बागनदी क्षेत्र में महाराष्ट्र की सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के जंगलों के बीच पहाड़ियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी और सीएएफ का दल सुबह रवाना किया गया, जहां माआवोदियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार महिला और तीन पुरुष नक्सलियों को मार गिराया गया।
पुलिस ने इनके कब्जे से एक के 47, 303 राइफल, 12 बोर की बंदूक, सिंगल शाट रायफल सहित और अन्य गोला बारूद बरामद किया है। बघेल ने बताया कि पुलिस की नक्सलियों से अभी मुठभेड़ जारी है।


Download Android App
Download iOS App



