महाराष्ट्र के नासिक में कोरोना के 71 नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 276 पहुंची

Summary :

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में जारी है। भारत में घातक बीमारी से संक्रमितों की संख्या 33000 को पार कर चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना से संक्रमण के 71 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में जारी है। भारत में घातक बीमारी से संक्रमितों की संख्या 33000 को पार कर चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोरोना से संक्रमण के 71 नए  मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 276 तक पहुंच गई है। यह जानकारी जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी। उन्होंने बताया कि जिले का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मालेगांव शहर है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हजार के पार, अब तक 1074 लोगों की मौत

इन नए मरीजों में छह पुलिस कर्मी और तीन मरीज- तीन महीने, पांच साल और 11 साल के- बच्चे हैं। कुल 276 मामलों में से 253 मालेगांव से है। इसके अलावा नासिक शहर में 10 और विभिन्न हिस्सों के 11 मरीज हैं। वहीं दो मरीज जिले से बाहर के हैं। इन सभी का इलाज जिले के अस्पतालों में चल रहा है। जिले में अब तक 11 लोग स्वस्थ हुए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

Desk Team