पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मंगलवार को हुई जेईई की परीक्षा में राज्य के 75 प्रतिशत अभ्यर्थी भाग नहीं ले सके और अन्य राज्यों में भी सिर्फ आधे विद्यार्थी ही अपने केन्द्रों पर पहुंचे। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण हुआ है।
बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने छात्रों के लिए सभी इंतजाम किए थे लेकिन मंगलवार को सिर्फ 1,167 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि कुल 4,652 बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होना था।
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘छात्र बहुत मुश्किल में हैं। वे जेईई की परीक्षा नहीं दे सके। अन्य राज्यों के 50 प्रतिशत से ज्यादा छात्र महामारी के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।’’


Download Android App
Download iOS App



